Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सूदखोरों के खिलाफ सीधी कर्यवाही शुरू, मुगलसराय से शुरुआत

  • सीओ डीडीयू नगर ने एसपी के आदेश पर दिखाई गंभीरता
  • नगर पालिका के सफाई कर्मियों के साथ किया बैठक तो आधा दर्जन सूदखोरों का नाम हुआ उजागर

Chandauli news : “हथेली पर रखकर नसीब तू क्यों अपना मुकद्दर ढूंढता है, जरा सीख उस समंदर से जो टकराने के लिए पत्थर ढूंढ़ता है “। यह चंद लाईन नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल पर सटीक बैठ रही है। 2019 बैच के इस युवा अधिकारी ने जनपद में चार्ज लेने के बाद ही लीक से हटकर काम करने का संदेश दें दिया। जो अपराध कि पहली सीढी है। बावजूद लोग इस पर ध्यान नहीं देते। लेकिन पुलिस अधीक्षक ने यही से जनपद को अपराध मुक्त करने का संदेश दिया।
तेज तर्राक अधिकारी इसके पूर्व भी जिले में कप्तान के रूप में चार्ज लिए। सभी कि पहली प्राथमिकता अपराध मुक्त जिला व जनता कि समस्याओं का निदान करना रहा । जिसमें मुगलसराय का जाम प्रमुख रहा। लेकिन परिणाम को हवा बाजी कहा जा सकता है। कारण कि जाम से मुक्ति किसी ने भी नहीं दिलायी। लेकिन वर्तमान एसपी आकाश पटेल ने इसे कर दिखाया। मुगलसराय में सड़क पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ है। 13 अप्रैल अंतिम तिथी है। इसके बाद ईएमआई के नाम पर गाड़ियों को जबरदस्ती खींचने वालों को भी चेता दिए कि गाड़ी खींची तो लूट का मुकदमा तय है। इसके साथ साथ सुदखोरो पर इनकी भृगुटी टेंढी हो गयी है। उन्होंने मातहतों से कहा कि ब्याज के नाम पर लोंगो का शोषण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हो।
जिसकी शुरुआत मुगलसराय से हो गयी। पुलिस अधीक्षक के आदेश को डीडीयू नगर सीओ ने गंभीरता से लिया। नगर पालिका के सफाई कर्मी जो तनख्वाह पाने के पहले ही सुदखोरों कि वजह से कंगाल हो जाते है। उन सभी के साथ बैठक किये। जिसका परिणाम रहा कि एक दर्जन सुदखोरों का नाम सामने आ गया। इसी क्रम में मुगलसराय पर वादी मो0 लक्ष्मन पुत्र स्व0 सुचीत निवासी सिकठिया परशुरामपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली द्वारा तहरीर दिया गया कि 05 वर्ष पूर्व दिनेश जायसवाल पुत्र अज्ञात, राकेश पुत्र मुन्ना, दिनेश मलिक पुत्र खुनी, पवन सिंह पुत्र अज्ञात, लालबाबू पुत्र गोपी से मैने ब्याज पर पैसा लिया था, जिसे ब्याज सहित वापस कर देने के बाद भी इन लोगों द्वारा गुंडा टैक्स के रूप में पैसे की मांग की जा रही है। पैसा ना देने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं।  वादी से तहरीर मिलते ही मुगलसराय में मु0अ0स0 164/2026 धारा 308(3)/351(2)/352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज हो गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page