- फारेस्ट कर्मियों ने बनारस के बाटी चोखा रेस्टोरेंट में किया मारपीट

Chandauli news : पुलिस कि वर्दी पहनकर मुफ्तखोरी कि आदत लिए वाराणसी के देसी मंडपम बाटी चोखा रेस्टोरेंट में घुसे पुलिस कर्मियों ने मुफ्तखोरी के साथ साथ रौब झड़ने लगे। जिसका रेस्टुरेंत संचालक द्वारा विरोध करने पर मारपीट किये। पीलूरि घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से मिलकर शिकायत किया है।
पिछले 7 मार्च को Tata Sumo (UP67G0249) से आए 4–5 कि संख्या में पुलिस के ड्रेस में दाखिल हुए। जिसमें एक ने अपने आप को फॉरेस्ट रेंजर बताते हुए बाटी चोखा खीर चावल का ऑर्डर दिया। उसके कुछ ही देर बाद केबिन में टेबल लगाने व खाली गिलास रखने कि बात कहा। जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया। फिर इन सभी ने रौब दिखाना शुरू कर दिया और जब बात नहीं बनी तो साथ आए लोगों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट में धक्का-मुक्की, मारपीट और गाली गलौज किया। उस दौरान रेस्टुरेंट मे महिला ग्राहकों कि संख्या भी काफ़ी थी। जिनके सामने सरकारी तंत्र ने गुंडई करते हुए बनारस की मर्यादा को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है।
पीड़ित ने सोमवार के दिन पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मिलकर शिकायत किया है। जिसपर आयुक्त ने जांच कराकर कार्यवाही का भरोसा दिया।