
Chandauli news : स्वाट व सर्विलांस की टीम ने सोमवार के रात्रि में शराब से भरी राजस्थान नंबर की कंटेनर को सैदराजा के पास पकड़ लिया। जिसकी जांच करायी गयी तो कंटेनर में 849 पेटी शराब बरामद हुआ। जिसे सैदराजा थाने को सुपुर्द कर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने पत्र प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया की 09.03.2026 को थाना सैयदराजा पुलिस टीम व प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलान्स टीम NH-19 हाइवे पर जेठमलपुर स्थित काले पीर बाबा मजार के पास चेकिंग कर रही थी। कुछ देर बाद एक कन्टेनर ट्रक नं0 RJ14JQ3205 चन्दौली की तरफ से आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रोक लिया। ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक में आगे की तरफ कागज से बनी हुयी गुल्ली (जिसमें धागा लपेटा जाता है) रखी गयी थी अंदर चेक किया गया तो ट्रक में से कुल 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 7473.36 लीटर) बरामद किया गया जिस पर “For Sale in Punjab Only” अंकित था। साथ ही ट्रक के चालक व परिचालक को गिरफ्तार किया गया। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसकी पहचान हरिश्चन्द्र पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम नगला इतवारी थाना भोगांव मैनपुरी व अंकित पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम मिसौरा थाना भोगाव जिला मैनपुरी के रुप में हुई। बरामद शराब में ROYAL STAGE (1,80 ML) – 49 पेटी,ROYAL STAGE (375ML)-55 पेटी, ROYAL STAGE (750ML) 55 पेटी, IMPERIAL BLUE (180 ML)-100 पेटी,IMPERIAL BLUE (375 ML)- 195 पेटी, IMPERIAL BLUE (750ML)- 145 पेटी, BLUE STAR (180 ML) 250 पेटी बरामद हुआ है।