अनुपस्थित अध्यापक का एक दिन का कटा वेतन

Chandauli news: बेसिक शिक्षा की अधिकारी बहुत दिनों के बाद मंगलवार को विद्यालय का निरीक्षण करने की जहमत उठाये। जबकि इसके पूर्व इनके हिस्से का निरीक्षण भी इनके कुछ करिंदे hi करते थे। अचानक मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार विकास खंड बरहनी के प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर और कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर पहुंचे। जहाँ बिना सूचना के सहायक अध्यापक आशीष कुमार गायब मिले। इनके अनुपस्थित होने की जानकारी प्रधानाध्यापक भी नहीं दे पाये। इसके बाद तत्काल प्रभाव से उनकी निरीक्षण तिथि का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण जारी कराये।
प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर पहुंचे जहाँ मध्याह्ण भोजन का समय हो गया था इसके बाद बच्चों के साथ दोपहर के भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता जांचा। विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण एमडीएम संचालन, परिसर, शौचालय और कक्षा-कक्ष की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर बल दिए।