महिला थाना प्रभारी कि लापरवाही: फरियादियों को बुला रहती है गायब

Chandauli news : महिला अपराध से संबंधित शिकायतों को निस्तारण करने के लिए महिला थाना का स्थापना हुआ है। जहाँ पर बकायदे थाना प्रभारी नियुक्त है। लेकिन मैडम पुलिस विभाग कि तरह नहीं बल्कि अधिकारियों कि तरह कार्य दिवस में ही सुनवाई करती है। सोमवार से शुक्रवार तक। उसके बाद उनके थाने पर तैनात दिवान रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर दूसरी दिन बुलाती है।
थानों पर रविवार से शनिवार तक प्रभारी उपस्थित रहकर फरियादियों का फरियाद सुनते है। इसके पीछे का कारण है कि हर थाना प्रभारी उसी थाने पर निवास करते है। लेकिन जनपद का एक एक ऐसा थाना जहाँ कि प्रभारी थाने कि बजाय दूसरे स्थान पर निवास करती है इसके पीछे का कारण है कि महिला थाने पर प्रभारी के लिए आवास नहीं है। जिसके कारण यहां कि प्रभारी सरकारी अवकाश के दिन थाने पर आने कि जहमत नहीं उठाती। जिसके कारण सुनवाई कि तारीख होने के बाद भी फरियादी बिना समस्या पर वार्ता किये घर को लौट जाते है।
दूर दराज से आने वालों के कोरमपूर्ति के लिए महिला थाने पर तैनात दिवान केवल रजिस्टर पर उपस्थिति का हस्ताक्षर कराकर 10 दिन बाद कि तिथि देकर वापस कर देती है। रविवार के 12 बजे तक महिला थाना प्रभारी थाने पर उपस्थित नहीं हुयी जिसके कारण फरियादियों मेन गेट के पुलिया पर बैठकर इंतजार करते हुए वापस चले गए।