Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सैदराजा में एक और हत्या, चोरी करने के लिए घर में घुसे थे चोर गृहस्वामी को मारी गोली

हमला कर भग रहे चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ा, असलहा कारतूस बरामद

जनपद में घटनाओं का आयाम लगातार जारी, अपराधी दिख रहे हैं पुलिस पर भारी

पकड़ा गया चोर व बरामद असलहा कारतूस




Chandauli news : जनपद की बेपटरी हो चुकी कानून व्यवस्था के कारण सोमवार के भोर में चोरी की नियत से घर में घुसे चोरों ने जागरण होने पर गृह स्वामी को गोली मार दिए। जिससे गृह स्वामी को घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। चोर आराम से भाग निकल गए थे। लेकिन ग्रामीणों ने हौशला दिखाते हुए एक चोर को पकड़ लिए। ग्रामीणों से हाथापायी में उसके पास से एक अवैध असलहा व तीन कारतूस भी नीचे गिर गया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। घटना स्थल पर पहुंची डायल 112 की पुलिस के बाद थाना की फ़ोर्स भी पहुंच कर चोर को गिरफ्तार कर ली। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जनपद में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों अवैध शराब तस्करी में एक युवक को तस्करों ने लाठी डंडे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सोमवार को दुधारी गांव में चोरी की नियत से देर रात्रि घर में घुसे चोर चोरी कर रहे थे। इसी दौरान गृह स्वामी भोनी उर्फ भोलू पुत्र मुन्ना राम की नींद खुल गई और उसने विरोध किया, जिस पर चोरों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सैयदराजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तब तक डायल 112 पर सूचना मिली की एक बदमाश को असलहे के साथ ग्रामीण पकड़े हैं। उससे हाथपायी हो रही। हाथपायी में युवक के पास से एक असलहा व तीन कारतूस भी मिला हैं। जिसकी सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page