सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा घेर कर मार रहे चार से पाँच युवक

Chandauli news : सैदराजा के कुंभापुर में रविवार को देर रात्रि दो पक्ष में मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष पीयूष व बिनायक गंभीर रुप से घायल हो गये। युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालात गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वही दूसरे युवक की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल से घटना की जानकारी लिया तो उसने इसे रोड़ एक्सीडेंट बता दिया। पुलिस परिजनों को सूचना दे दी है। जबकि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा की चार से पांच युवक लाठी डंडे से पीटाई कर रहे है। घटना के पीछे अब घायल युवक संदेह के घेरे में है।
रविवार को कुम्भापुर शराब की दुकान के पास रात्रि में एक स्कूटी पर सवार दो युवक गये थे। उसके कुछ है देर बाद दूसरे स्कूटी से कुछ लोग आये। जो वाद विवाद के बाद मारपीट करने लगे। इसमें कुंभापुर के छोट्टू सिंह उर्फ़ पीयूष (25) व विनायक सिंह (26) गंभीर रुप से घायल हो गये।
मारपीट करने वाले युवक भाग रहे थे तो दोनों ने पैदल ही उन सभी का पीछा करने लगे। लेकिन घायल होने के करण वही गिर पड़े। किसी दूसरे युवक ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए जिला अस्पताल ईलाज के लिए ले गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयीअस्पताल में पीयूष की मौत हो गयी।