Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

दवा ब्यवसाई के हत्या को विपक्ष ने बनाया मुद्दा, ब्यापारियों ने दिखाई एकजुटता बंद रखी दवा की दुकान

एसपी के कार्यकाल में बढ़ गया अपराध नही लगा पा रहे लगाम -मनोज



Chandauli news : मुगलसराय में मंगलवार की रात्रि में पापुलर मेडिकल स्टोर के मालिक रोहितास पाल उर्फ रोमी की हत्या कर बदमाश पैदल ही भाग गये। जबकि मेडिकल से चंद कदम की दूरी पर रेलवे स्टेशन का मुख्य गेट जो वीवीआईपी कस्बा चौकी है। लेकिन इसके बाद भी बदमाश घटना को अंजाम देकर निकल लिए।
ब्यापारी के हत्या की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक हत्यारों की पहचान व खुलासा के टीम लगा दिए है। मौके पर रमेश जायसवाल विधायक मुगलसराय, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राणा सिंह सहित कई लोग अस्पताल से लेकर घटना स्थल तक पहुंचे थे।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी सरदार बल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जयंति पर एकता रैली आयोजित की थी। दूसरे तरफ दवा ब्यवसाई अपनी दुकान बंद कर कर विरोध प्रकट कर रहे थे। ब्यापारियों के धरना की जानकारी होते ही विपक्ष के कई नेता पहुंचकर अपना समर्थन देते हुए घटना को प्रशासन की नाकामी बताया।


पूर्ब विधायक मनोज सिंह डब्लू ने यहां तक कह दिया की ज़ब से यहां एसपी ने चार्ज लिया है उसके बाद से अपराध में बढ़ोत्तरी हुई है। हत्या चोरी व लूट की घटना बढ़ी है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। मिनी महानगर ने अपराधी जिस तरह से घटना को अंजाम देकर आराम से पैदल भाग गया उससे यह स्पष्ट होता है की पुलिस का खौफ नही रहा होगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page