अधिवक्ताओं ने कहा आरोपी विधायक का रिश्तेदार पुलिस पर बन रहा दबाव

Chandauli news : शनिवार के दिन सदर कोतवाली के मठवाली गली में रात्रि को चार पहिया सवार कुछ लोगों ने अधिवक्ता को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। लेकिन गिरफ्तारी नही हुई। जिससे आक्रोशित अधिवक्ता सोमवार को सिविल बार अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिलकर गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया। एसपी भी अधिवक्ता का प्रकरण होने गंभीर दिखे। इंस्पेक्टर को एस प्रकरण में गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही करने के लिए कहा।
अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस अधिवक्ता के साथ मारपीट करने वाले के उपर केवल साधारण धारा में मुकदमा दर्ज कि है। जबकि काफ़ी गंभीर चोट आयी है। इन लोंगो का आरोप है कि जो लोग मारपीट किये थे उसमें से एक ब्यक्ति सत्ताधारी विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा पुलिस इसी दबाव में गिरफ्तार नही कर रही है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दिया कि तीन दिन में पुलिस ठोस कार्यवाही नही करती है तो आंदोलन किया जायेगा।