Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

लापरवाही : पुलिस लाईन से गैर जनपद रवाना हुए दरोगा को एक सप्ताह बाद बना दिया गया एसएसआई

27 सितंबर को भदोही रवाना हुए पारस नाथ को 11 अक्टूबर को इलिया का बनाया गया एसएसआई

नवागत आरआई व बड़े बाबू कार्यकाल में खींचतान से अपडेट नहीं है सूचना



Chandauli news : पुलिस विभाग के प्रतिसार व बड़े बाबू कार्यलय के बीच में एक बार फिर से खींच तान शुरू हो गया है। जिसके कारण विभागीय कर्मचारियों कि पत्रावली अपडेट नहीं है। जिसके कारण गैर जनपद ट्रांसफर पर रवाना हुए कर्मचारी का यहां पोस्टिंग हो गयी। जिसकी गस्ती भी जारी हो गयी।
पिछले सप्ताह आधा दर्जन से अधिक दरोगा का ट्रांसफर पुलिस अधीक्षक ने किया। जिसमें लौंदा, मारूफपुर, कमालपुर,शिवाला सहित आधा दर्जन चौकी व लाईन से थाने पर दरोगा कि पोस्टिंग कि गयी। उसी गस्ती में पुलिस लाईन से इलिया थाने पर एसएसआई पारसनाथ यादव को भी भेजा गया। गस्ती जारी होने के बाद तत्काल आदेश अनुपालन कराया जाने लगा। लेकिन विडंबना कि उसी पुलिस लाईन से पारस नाथ यादव को भदोही ट्रांसफर के क्रम के 27 सितंबर को तिथि निर्धारित करते हुए उन्हें भदोही रवाना करा दिया गया था। लेकिन इसकी जानकारी अपडेट नहीं किया गया। गैर जनपद जाने के एक सप्ताह बाद 11 नंबर कि गस्ती में एसएसआई इलिया ज्वाइन करने के लिए वहीं जीडी दफ्तर अनुपालन में एसआई को फोन करके सूचित करने लगा। भदोही ट्रांसफर के बाद भी जिले मुने पोस्टिंग कि बात सुन एसआई हतप्रभ हो गये।

जिसकी सेटिंग तगड़ी उसकी रवानगी वर्षो से नहीं

पुलिस विभाग ही एक ऐसा विभाग है जो अनुशासन के लिए जाना जाता है। यहां एक नियम के तहत अभी लोग बंधे होते है। बाबू स्तर पर यहां भी जुगाड़ डॉट काम वाली पद्धति जारी है। बाबू स्तर पर सेटिंग करके वर्षो से ट्रांसफर आदेश को ठेंगा दिखाकर कुछ लोग अपनी दुकानदारी चला रहे है। वहीं कुछ तो दंडके रुप उनके मनमाफीक स्थान से हटाए जाने पर यहीं बाबू दूसरा जुगाड़ लगा कर उन्हें पुनः उसी स्थान पर पोस्ट करा ले रहे है। सूत्रों कि माने तो मुगलसराय व अलीनगर से नौगढ़ चकरघट्टा ट्रांसफर हुए कारखास मुगलसराय में पोस्ट होने के लिए बड़े बाबू के सीआरके के यहां सेटिंग कर तत्काल जीआरपी में करवा ले रहे। जीआरपी होने के बाद वहाँ से सीधे जीआरपी मुगलसराय पोस्टिंग कराकर ट्रेन व जीटी रोड़ के सेटिंग का काम देख रहे है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page