Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

चकिया में चार ने किया लूट, पुलिस ज़ब पड़ताल किया तो पूरा गिरोह चढ़ा हत्थे, आधा दर्जन गिरफ्तार

अन्य थाने कि तरह अन्य साथी अँधेरे का फायदा उठा भाग नही पाया

चकिया पुलिस ने लूट कांड में शामिल सभी को किये गिरफ्तार, 17400 लूट का पैसा बरामद



Chandauli news : चकिया पुलिस कि टीम ने पिछले 10 दिन पूर्व नेवाजगंज के सराफा ब्यवसाई स्व हुए छिनैती का दस दिन बाद खुलासा करते हुए पूरे टीम को सरगना के मुखिया सहित गिरफ्तार किया है। पहली बार ऐसा हुआ ज़ब घटना में शामिल लोंगो का शत प्रतिशत से अधिक गिरफ्तारी हुई। अन्यथा अब तक अँधेरे का फायदा उठाते हुए एक दो बदमाश भागने में सफल रहते है।
गिरफ्तार लुटेरों में राहुल यादव पुत्र जमुना यादव, अंकित राय पुत्र कृष्णमोहन राय, अभय राय पुत्र विजय कुमार राय, विवेक कश्यप पुत्र संजय कश्यप, धीरज पाण्डेय उर्फ अखिलेश्वर पाण्डेय पुत्र कृष्णमोहन पाण्डेय व अभिषेक कुमार पुत्र लाल बहादुर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर छिनैती का सामान देशी तमंचा कारतूस व नकदी बरामद किया गया।
थाना चकिया पर जितेन्द्र कुमार ने प्रार्थना पत्र दिया कि वह बैरी बाजार में अपने दुकान संजय ज्वेलर्स से प्रतिदिन की भांति दुकान बन्द करके अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने घर जा रहे थे कि रास्ते मे ग्राम फिरोजपुर गांव के प्राइमरी स्कूल के आस-पास में 4 व्यक्ति जो पहले से ही खड़े थे।उनका रास्ता रोक लिए। फिर उनके गर्दन व सिर पर राड और कड़े से वार कर दिये और आंख में मिर्चा डाल दिये तथा उनका पिट्टू बैग लेकर भाग गये। जिसमे शटर की चाभी व आलमारी की चाभी थी और बैग में 10 ग्राम सोने का झुमका था, लेकर भाग गये। जिसके बाद पुलिस घटना के अनावरण में लगी रही मंगलवार को चकिया एसओ अर्जुन सिंह व सर्विलांस प्रभारी ने मिलकर घटना का अनावरण किया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page