Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

वाह रे! चन्दौली की पुलिस, डकैती के मामले को बता दी आपसी मारपीट

सैदराजा के तीन घरों में घटना को दे चुके थे अंजाम, चौथे घर के गृहस्वामी को मारी गोली



Chandauli news : प्रदेश के सबसे अंतिम छोर के जिले में यहांनियम कानून भी अलग हैं। जी हां तभी तो डकैती की घटना को आपसी मारपीट बता दिया गया। संयोग था की एक पकड़ में आ गया अन्यथा हत्या के एक मामले में पुलिस फिर से वही राग अलापती नजर आती।


सोमवार को डायल 112 की सूचना पर पुलिस दुधारी पहुंची। जहाँ ग्रामीणों ने एक बदमाश को मय असलहा व कारतूस के साथ पकड़ा रखा था। जिसे अपने साथ थाने ले आयी। वहीं शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दी। मामले की जानकारी जैसे जैसे सुबह हो रहा था वैसे वैसे घटना की जानकारी बढ़ रही थी। स्थिति यह हुआ की चार से पांच की संख्या में यह चोर नहीं बल्कि डकैत थे। सभी असलहा से लैस थे। तीन घरों का ताला चटका कर यह घटना को अंजाम दे चुके थे। चौथे घर में यह घटना कारित करने के लिए घुसे थे तब तक गृह स्वामी जाग गया। उसने विरोध किया तब यह सब निकल कर भागे। उसमें से एक ने गोली मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। अब पुलिस मामले को आपसी विवाद बता रहा है। कुछ दिन पूर्व भी शराब की दुकान के पास एक युवक का लाठी व बोतल से पीटकर हत्या किया गया था। लेकिन पुलिस उस मामले को. सड़क दुर्घटना बता दी थी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के कारनामें का पर्दाफाश हो गया। एक बार फिर से पुलिस का संदेहास्पद बयान चर्चा का विषय बना हैं।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page