महिला शशक्तिकरण फेज 5 का शुभारम्भ, महिला सीओ के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों ने दिखायी शक्ति

Chandauli news: लड़कियों के ख्वाब आसमान से भी ऊपर जाते हैं, पर कुछ घरों में आज भी हर रास्ते रसोई घर तक जाते हैं। यह बात अब बीते दिनों कि बात हो गयी। इसका आभास रविवार को महिला पुलिस कर्मियों ने सीओ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर महिला शसक्तिकरण फेज 5 का शुभारम्भ करते हुए अपने शक्ति का परिचय दिया।
एक मात्र महिला सीओ स्नेहा तिवारी ने जुलूस को हरी झंडी ही नहीं दिखायी बल्कि स्कूटी से चार किमी मुख्यालय पर महिला पुलिस कर्मियों का हौशला आफजायी करते हुए साथ साथ चलीं।
जुलूस क्व समापन पर सीओ ने कहा कि यह जन जागरूकता रैली महिलाओं को शशक्त व जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में निकाली गयी हैं। जिसका उद्देश्य है कि महिलाएं अपने आप को चूल्हा चौका तक सिमित कर अपराध को सहन करने कि बजाय अपराध के खिलाफ आवाज उठायें। थानों पर अब उन्हें पुरुष पुलिस कर्मियों को फेस करने कि बजाय सरकार एकल खिड़की योजना लायी हैं। जहाँ केवल महिला पुलिस कर्मी होंगी। यह शिकायत को सुनेगी ही नहीं बल्कि प्रार्थना पत्र भी लिखवाएंगी। यही नहीं तत्काल पुलिस उनके शिकायत को संज्ञान लेकर मौके पर भी जाएगी। इस दौरान एसओ कंदवा प्रियंका सिंह, महिला एसओ पूजा कौर के अलावा महिला पुलिस कर्मी उपस्थित रहीं।