अधिवक्ताओं के हंगामा पर बैकफुट हुआ प्रशासन, जिला जज को संभालनी पड़ी कमान

Chandauli news : एकीकृत जिला न्यायालय निर्माण कि आधारशीला रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति, हाईकोर्ट के न्यायमूर्तियों के साथ साथ सुबह के मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व अधिवक्ता आंदोलन का राह पकड़ लिए। इसके बाद तो जिला प्रशासन बैकफुट हो लिया। अधिवक्ताओं के विरोध कि खबर जैसे ही जिला न्यायाधीश को हुआ वह मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को समझाने में लग गए।
अधिवक्ताओं का आरोप था कि जिला न्यायायलय के लोए अधिवक्ता चन्दौली से दिल्ली तक पैदल मार्च किया। जिसके बाद न्यायालय निर्माण का राह आसान हुआ। जिसके शिलान्यास कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के साथ अन्याय हुआ है। इन लोंगो ने आरोप लगाया कि जो अधिवक्ता बार कि लड़ाई में योगदान नहीं दिए उन्हें आगे बैठाया गया। इसके अलावा राजनैतिक दल के लोंगो को भी अग्रिम पक्ति में देखकर यह लोग आक्रोशित थे। जिला जज, एसडीएम, सहित अन्य जजों ने काफ़ी समझा बुझाकर लोंन्हो को शांत कराये।