Ayodhya,mumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

इलिया में मिशन शक्ति फेल,20 घंटे बाद पुलिस ने दर्ज किया दुराचार का मामला

मध्यप्रदेश से इलाज कराने के नाम पर आई थी पीड़ित महिला



Chandauli news: इलिया थाना क्षेत्र के एक लान में मध्यप्रदेश से आई एक महिला के साथ दुराचार होने का मामला प्रकाश में आया है। वही पीड़ित महिला के तहरीर पर 20 घंटे बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर, पीड़िता का मेडिकल मुआयना महिला चिकित्सालय में कराया। वही आरोपी लान संचालक फरार है।
पीड़ित महिला ने बताया कि मध्यप्रदेश की रहने वाली है।लान संचालक पहले से आता जाता रहा है। आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने के नाम पर गुरुवार को कस्बा के लान में पहुंचे, इसी दौरान जोर जबरदस्ती के बल पर दुराचार किया। इसके बाद मौका पाकर मैं थाने पर पहुंची। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ लिखित तहरीर दिया।लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने की बजाय टाल मटोल की नीति अपनाती रही। शुक्रवार की शाम को लगभग 20 घंटे बाद मुकदमा दर्ज किया। जबकि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व लड़कियों को जागरूक किया जा रहा। वही पीड़ित महिला के साथ तहरीर देने के बाद 20 घंटे बाद मुकदमा दर्ज करना पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। वही पुलिस की स्थिलता लाभ उठाकर आरोपी युवक फरार हो गया।

इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि मामला अतिसंवेदनशील था इसलिए जांच में समय लगा। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page