Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अनन्य दिवस पर आश्रितों को बांटा गया कंबल


Chandauli news : सकलडीहा के हरिहरपुर आश्रम पर शनिवार को अनन्य दिवस मनाया गया। जहाँ में श्री सर्वेश्वरी समूह पड़ाव के द्वारा निराश्रित महिलाओं को कंबल व साड़ी का वितरण किया गया। इसके साथ ही सूक्ष्म भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोंगो को प्रसाद वितरण किया गया।

कंबल वितरण के दौरान ताजपुर के पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। उन्होंने आश्रम के कार्य को बताते हुए कहा कि यहां आश्रम कुष्ठ रोगियों का सेवा करता है। जो यह रोग होने परघरवाले दूरी बनाते है। लेकिन आश्रम से जुड़े भक्त ऐसे लोंगो का सेवा भाव के साथ करते है। कार्यक्रम के पूर्व अघोरेश्वर महाप्रभु और गुरुपद संभव राम जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर विधि विधान से पूजा पाठ कर किया गया । इस अवसर पर अमित सिंह, शिवाजी सिंह, पोप सिंह, राहुल सिंह, शंभू सिंह, बुधीराम सिंह, भोला सिंह , दारा कुशवाहा, सतीशचंद्र तथा आश्रम के अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page