न्याय के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य के लिए मिला सम्मान

Chandauli news: शासकीय अधिवक्ता शशिशंकर सिंह को आब्जर्वर पीस फाउंडेशन से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड शासकीय अधिवक्ता को विधि क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया। यह अवार्ड प्रो. अमर बहादुर सिंह व डॉ अमर ज्योति सिंह ट्रस्टी आब्जर्वर पीस फाउंडेशन वाराणसी ने इस अवार्ड से सम्मानित किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष डाक्टर अमर बहादुर सिंह ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा प्रति वर्ष समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाले चंदौली के युवा और लोकप्रिय जिला शासकीय अधिवक्ता शशिशंकर सिंह को इस अवार्ड से सम्मानित कर हम गर्व महसूस कर रहे हैं।

सम्मान ग्रहण के उपरांत शशिशंकर सिंह ने फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा आगे भी प्रयास रहेगा कि लोगों को उचित न्याय मिले। उधर शशिशंकर सिंह एडवोकेट को आब्जर्वर मैन आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर चंदौली के अधिवक्ताओं व अन्य राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है।