Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

पुलिस के वाहन से दबा साईकिल सवार, ट्रामा सेंटर हुआ रेफर

सिर में गंभीर चोट होने से जिला अस्पताल से डॉक्टर ने किया रेफर



Chandauli news : शनिवार को मुख्यमंत्री और सीजेआई के कार्यक्रम कि तैयारी में लगे पुलिस के वाहन ने साईकिल सवार को रौदते हुए भाग गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि नीले रंग कि गाड़ी पर एसएचओ लिखा हुआ था। दुर्घटना के बाद तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को छोड़कर भाग गया। आस पास के लोंगो ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भरती कराते हुए इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया। घटना कि जानकारी के बाद मौके पर इंस्पेक्टर सदर संजय सिंह पहुंच गए। डॉक्टरों कि टीम ने हालत चिंताजनक होने पर वाराणसी भेज दिया।


शुक्रवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सुरक्षा व्यवस्था में लगे जनपद के साथ साथ अन्य जिले कि फ़ोर्स भी आ गयी है। पुलिस कर्मी ड्यूटी प्वाईंट पर समय से पहुंच सके इसके लिए एक दिन पूर्व ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रिपोर्टिंग कर रहे थे। इसी क्रम में शाम सात बजे के आस पास चंदौली से घर जा रहे दो साईकिल सवार को पुलिस के वाहन ने धक्का मार दिया। जिसके चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन पुलिस घायल को अस्पताल भर्ती करने कि बजाय भाग ख़डी हुयी। आस पास के लोंगो ने एम्बुलेंस कि मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहाँ से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page