खून से लथपथ कटे जीभ को लेकर घर से बाहर भागा पति, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
पड़ोसियों ने महिला को घर से बाहर निकालकर कि धुनाई

News desk: पत्नी के बनाये खाने में नुक्स निकालना पति को भारी पड़ गया। पत्नी ने पति के जीभ को चाकू से काटकर बेड पर यह कहते हुए फेंक दिया कि न रहेगी जीभ न आएगा स्वाद। पत्नी के द्वारा जीभ काटे जाने के बाद परेशान पति कटे हुए जीभ को लेकर घर से बाहर मां के पास गया। मां के सामने कुछ बोल पाने में असमर्थ पति ने मां को कटा जीभ और मुंह से निकलते खून दिखाया। इसके बाद मां ने पड़ोसियों के मदद से बेटे को अस्पताल ले गयी। जहाँ डॉक्टरों ने ईलाज किया। फिलहाल वह कुछ बोल नहीं पा रहा। मां के शिकायत पर मोदी नगर थाने मेने मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि इसके पूर्व पड़ोसियों ने घर से बाहर निकलकर पत्नी कि जमकर कुटाई कर दी।

पूरी घटना गाजियाबाद के मोदीनगर के संजयपुरी कॉलोनी की है। यहां रहने वाला विपिन (26) एक फैक्ट्री में काम करता है। मार्च 2025 में विपिन की शादी मेरठ के मलियाना की रहने वाली ईशा के साथ हुई थी। विपिन, ईशा और विपिन की मां गीता एक साथ घर में रहते हैं। सोमवार कि रात्रि पति ने कहा- तुम अच्छा खाना नहीं बना पाती हो। इस बात से पत्नी नाराज हो गई। गुस्से में पत्नी ने सब्जी बनाने वाले चाकू से पति की जुबान काट दी खून से लथपथ पति रोता-बिलखता, चिल्लाता कमरे से बाहर भागा वह मां के पास पहुंचा। मां घबरा गई। शोर-शराबा हुआ तो आसपास के लोग पहुंचे। तुरंत घायल पति को मोदीनगर के अस्पताल ले गए। जहां से उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर, पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पड़ोसी चिल्लाते रहे, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। बाद में ज़ब बाहर आई तो रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने उसे घेर लिया। महिला की जमकर पिटाई की। महिला ने कहा कि दिनभर मेहनत करती हूं। फिर भी पति मारपीट करता था। कहता था कि खाना अच्छा नहीं बनाती हो। इसके बाद महिलाओं ने उसे पीटना शुरू कर दिया। ईशा के मायके पक्ष के एक व्यक्ति भी आया था। उसको भी पीटा गया है। इसके बाद मोदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। एसएचओ आनंद प्रकाश का कहना कि पूरे मामले कि जाँच कि जा रही है।