- इलिया प्रभारी रहते अरुण ने बरामद किये थे कई कुंतल घंटा

Chandauli news : मंदिरों को निशाना बनाते हुए घंटा चोरी करने वाले चोरों को चोरी के घंटे के साथ बलुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। के पूर्व भी इलिया में थाना प्रभारी रहते हुए अरुण सिंह ने कई कुंतल पीतल के घंटे बरामद किये थे। मंगलवार को भी दो चोरों को पुलिस ने पकड़ा। इनके पास से 06 पीतल का घंटा 02पीतल का लोटा, 01 ताँबे का लोटा व 03 इटली कई आरती थाली बरामद किया है। पकड़े गए चोरों ने बरामदसमान के विषय में पुलिस को बताया कई वह फूलपुर थाना बलुआ के हनुमान मंदिर से चुराए सामान है। जिसमें से कुछ सामान उन सभी ने बेच दिए है।
सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पुलिस को बजरिये मुखबिर सूचना मिली कि कुछ लोग जिनके पास दर्जनों घंटा व पीतल के सामाग्री है। जो देखने में संदिग्ध लग रहे है। मुखबीर के सूचना पर बलुआ एसओ अरुण प्रताप मय हमराह पर अमरीपुर नहर पुलिया के समीप पहुंच गए। जहाँ से दो युवकों को हिरासत में ले. लिए। जिसमें आकाश यादव पुत्र शिव बदन यादव सेवढी मढई व सोनू कुमार पुत्र बंगाराम निवासी सेवढी मढई के के रूप में पहचान बताये।
पुलिस जमातलाशी ली तो इनके पास से एक बोरे मे 06 पीतल का घंटा, 2 पीतल का लोटा, 01 तांबे का लोटा, 03 पीतल का आरती करने वाला दिया व 2900 रुपया नकद बरामद हुआ। पुलिस जब इनसे उन समानों के विषय में पूछताछ किया तब पता चला कि अभियुक्तगणो ने बताया कि यह सब सामग्री चोरी कि है जो विभिन्न मंदिरों से चुराई गयी है। जिसमें पिछले शनिवार के दिन फूलपुर के हनुमान मंदिर से प्रसाद की 11 पीतल की कटोरी और आरती करने की दो पीस पीतल की पंचमुखी दीपक और दो लोटा ताँबा का और दो लोटिया फुल का और दो पीस पीतल की घंटी और दस पीस घंटा व अन्य सामान चोरी किये थे। जिसमें से दो पीतल का घंटा, एक तांबा को लोटा, पीतल का दो लोटा, तीन पीतल का दिया, तीन पीतल का दीपक बचा हुआ है। शेष हम लोगों ने शेष सामान को राह चलते व्यक्ति को बेच दिये हैं। उसके साथ ही उससे साथ ही रविवार के दिन में 12:00 बजे चांदी का मुकुट रामशाला लक्ष्मणगढ़ से चुराए थे।