Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

तस्करी के काम में अब महिलाएं भी आजमाने लगी हाथ, एसपी की टीम ने गांजा के साथ महिला को पकड़ा

  • अलग अलग थानों से एक कुंतल आठ किलो गांजा बरामद



Chandauli news : जिले की एसओजी, बबुरी और अलीनगर की टीम ने गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी है। तस्करी के एस कार्य में पुरुष के साथ साथ महिला तक्सर भी पकड़ी गयी है। इसके पूर्व गौ तस्करी में भी पुलिस ने एक महिला तस्कर को पकड़ा था।


पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सोमवार को पुलिस के गुडवर्क का चर्चा करते हुए पत्र प्रतिनिधियों को जानकारी दिया कि सर्विलांस कि टीम इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर कार्य रही थी। उसी दौरान मुखबीर के जरिये पता चला कि छतीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कुछ कुछ संदिग्ध बबुरी बाजार में पहुंच रहे है। जिनके पास गांजे कि बड़ी खेप है। मुखबीर के आधार पर सर्विलांस कि टीम खोजबीन शुरू कर दिया। जिसका लोकेशन अशोक इंटर कॉलेज के पास मिला। सर्विलांस कि टीम ने बबुरी पुलिस को सूचना देते हुए उक्त स्थान पर पहुंच गयी। जहाँ एक पुरानी सफेद रंग की महिंद्रा वाहन पिकअप संख्या CG10C3922 मिली। उक्त वाहन से पुलिस को तीन ब्यक्ति मिले। जिसमें शत्रुघन चौहान पुत्र भगत चौहान, शिवप्रधान पुत्र सोनाधर प्रधान, निवासी पीकप से मिले।


उक्त पिकअप वाहन को चेक किया गया तो उसमें रखे कार्टून के नीचे 04 प्लास्टिक की बोरियों में पैक किया हुआ गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी में 25-25 पैकेट मिले। वहीं थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम डांडी स्थित मेडविन हॉस्पिटल के सामने पुलिस वाराणसी-मुगलसराय मुख्य मार्ग (जीटी रोड) पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अर्टिगा कारनदिखी (वाहन संख्या MH01BY2330) को रुकने का इशारा किया गया। वाहन चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर वाहन को कुछ दूरी पहले ही रोक दिया गया तथा उसमें बैठे व्यक्तियों द्वारा उतरकर भागने का प्रयास किया गया। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर 03 लोगो को पकड़ लिया गया जिनकी पहचान .हेमन्त कुमार सरोज, राहुल तिवारी व अंजू निवासी गया, बिहार) के रुप में हुई। जिसके कब्जें से कुल 08 किलोग्राम 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page