Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

शासन का सहयोग ना सामाजिक चंदा फिर भी लगातार ठीक हो रहे मोतियाबिंद पीड़ित

बीएचयू के पुरातन छात्रों का मातृभूमि सेवा व आर के नेत्रालय दे रहा सेवा



Chandauli news: “यूं ही नहीं मिलती मंजिलें, एक जुनून सा दिल में जगाना होता है” यह चंद लाईन उन लोंगो पर सटीक बैठ रही है जो लगातार आठ वर्षो से निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करा रहे है। अब तक संस्था ने 52 हजार मोतियाबिंद के मरीजों का फेको विधि से ऑपरेशन कराकर लोंगो को दृस्टि दिया है।


शाहबगंज विकास खंड के बिलासपुर गांव निवासी संजय सिंह जो मीडिया जगत के उच्चपदस्थ सेवा को छोड़कर यहाँ अपने गांव क्षेत्र के गरीब बंचितों को ईलाज कराने कि जूनून लेकर मीडिया जगत को एक झटके मे छोड़ दिया। इसके बाद यहां निःशुल्क नेत्र शिविर में आँख का ईलाज शुरू करा दिए। उनके जूनून को जज्बे को देखते हुए चन्दौली के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने ज़ब जिज्ञासा वश जानकारी किया तब पता चला कि कशी हिन्दू विश्वविद्यालय का एक पुरातन छात्र संजय सिंह यह ज्योति जलाये है।

तत्कालीन एसपी ने भी अपने आपको काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से जोड़ते हुए अन्य पुरातन छात्रों का संजय सिंह से सम्पर्क कराते हुए मातृ भूमि सेवा संस्था का स्थापना करवा दिए। इसके बाद से यह पुरातन छात्र अपने इस कार्य को अनवरत जारी रखा। सप्ताह में एक दिन लगने वाले इस कैम्प से अब तक 52 हजार से अधिक लोंगो का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो कराया गया।


रविवार को भी 21 मरीजों का फेको विधि से ऑपरेशन कराया गया।
शिविर में आए लोगों ने मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें बहुत लाभ हुआ है। इस दौरान डा.मनोज ,डा.अजय, संजय सिंह, रिंकू यादव सुमंत कुमार मौर्य, राधेश्याम, विजयकांत, प्रताप सिंह, आयुष, नन्दलाल, पिंटू, विरेंद्र भूषण तिवारी, राजकुमार मोदनवाल, रामकुमार बाबा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page