एफ़आईआर लिखने कि बजाय 24 घंटे पंचायत में बिता दी अलीनगर पुलिस
एसपी ने लिया संज्ञान तो रात्रि के 09 बजे हुआ एफ़आइआर

Chandauli news : अलीनगर के अमोघपुर गांव में लेखपाल व ग्राम प्रधान के मिली भगत से बिना फोर्स के विवादित जमीन नापी करने के दौरान मारपीट हो गया। जिसमें एक पक्ष कि एक महिला जीवन और मृत्यु के बीच ट्रामा सेंटर में संघर्ष कर रही है। उधर पीड़ित ज़ब थाने पहुंचकर एफ़आइआर के लिए तहरीर दिया तो अलीनगर पुलिस पंचायत कराने में ऊर्जा खर्च करने लगी। जिसके लिए एक दो घंटे नहीं बल्कि 36 घंटा खर्च कि। पीड़ित गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे से मिलकर गुहार लगाया तब जाकर रात्रि के 09 बजे एफ़ाइआर दर्ज हुआ।

अलीनगर निवासी धर्मेंद्र ने थाने में तहरीर दिया कि ग्राम प्रधान सुनील चौहान (प्रधान) प्लाटिंग का कार्य करते है। जिसमें यह लोग जमीन का विवाद करते रहते है। विवादित जमीन को औने पौने क़ीमत पर खरीदकर उसका प्लाटिंग करते है। उनके इस कार्य में एक जनप्रतिनिधि का भी हाथ है। बुधवार को जमीन का विवाद होने के बाद भी यह लोग बिना किसी अधिकारी के आदेश के लेखपाल को लेकर नापी कराने लगे। जिसका विरोध पीड़ित ने किया तो रामबली चौहान व मुरली चौहान, बेवी व विक्की पुत्री मुरली चौहान ने लोहे के राड से पिटकर घायल कर दिया। मेरी पत्नी राधिका का मंगलसूत्र भी छीन लिए व सुनील चौहान के ललकारने पर मुरली व मुरली की दोनों लड़की बेबी व पिंकी ने पूरे परिवार पर लाठी डंडे व ईंट पत्थर से मारने लगे। जिससे मेरी माँ के सिर पर आँख में काफी चोट लगी है।

पीड़ित का आरोप है कि प्रधान का सत्ता दल के एक माननीय से सीधा संबंध है। अब माननीय खुश रहें इसके लिए उनके लोंगो पर मुकदमा न कर पुलिस पंचायत करने लगी। लेकिन मामले कि जानकारी कप्तान को हुआ तो उन्होंने कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत हुआ।