- विधायक निधि से बनी नाली अतिक्रमण कारियों ने दिया पाट, सड़क गड्ढा में तब्दील

Chandauli news : कमालपुर से ढोढ़ीया, गौसपुर, कादिराबाद के रास्ते सकलडीहा व तुलसी आश्रम जाने वाला मार्ग खोर गांव के हरिजन बस्ती में तालाब का रूप ले लिया है। बिना बरसात के भी उक्त रास्ते पर घुटने भर पानी लगा हुआ है। आस पास के लोगों को संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।
सोमवार को ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध किया। खेत से धान का बीज ले आकर गड्ढे में तब्दील सड़क पर रोपाई कर दिए। ग्रमीण राजू सिंह, रामखेलावन राय, शिवकुमार, रामभरत, बैजनाथ राय, संतोष राय, रामनाथ राय, शिवपूजन राय, मदन राय, राघव प्रजापति, हरिलाल प्रजापति, पंकज प्रजापति, शिव बच्चन राय, शिव भजन, विश्वनाथ राय, सर्वजीत राय, गुप्ता राय, श्रुति राय, राजा प्रजापति ने सोमवार को तड़के सुबह सड़क पर धान कि रोपाई करने लगे। ग्रामीणों के विरोध को देखने के लोग मोरसाईकिल खड़ा करके ग्रामीणों के विरोध दर्ज कराया।