Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

साईकिल सवार के हत्यारे को पुलिस ने  36 घंटे में कर दिया दोनों पैर से लंगाड़ा

  • मुगलसराय व अलीनगर कि संयुक्त टीम ने किया ऑपरेशन



Chandauli news : अलीनगर के पटपरा में शनिवार मुगलसराय के चतुर्भुजपुर निवासी साईकिल सवार मनोज यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। जिसके बाद पुलिस हत्यारों के तलाश में जुटी थी। घटना के 36 घंटे के भीतर हत्यारे के सर्च ऑपरेशन में पुलिस कि गोली का शिकार हो गया।


पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि शनिवार के दिन दिया मृतक मनोज कुमार के हत्या के बाद उनके भाई ने तहरीर के आधार पर थाना अलीनगर में  मु0अ0सं0 347/2026 धारा 103(1) में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके खुलासा को टीम लगायी गयी थी। इसमें दो शूटर जो बिहार के है उनके विषय में जानकारी मिली थी। जिन्हे भोजपुर बिहार से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी सूरज उर्फ राजेश यादव निवासी जनपद भोजपुर, बिहार से हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार की बरामदगी हेतु घटनास्थल पर ले जाया गया। इसी दौरान अभियुक्त द्वारा पूर्व से लोडेड पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त सूरज उर्फ राजेश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। अभी साजिशकर्ता व एक अन्य शूटर पुलिस पकड़ से दूर है। उन सभी को भी गिरफ्तार किया जायेगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page