Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

बिना सुरक्षा मानक के रात्रि में  गृहस्वामी तोड़वा रहे थे मकान, दिवार में दबकर एक की गयी जान, दूसरा घायल

  • मुग़लसराय अतिक्रमण अभियान के बाद अपने से हटा रहे थे अतिक्रमण



Chandauli news : पड़ाव से गोधना मोड़ तक बनने वाले जी टी रोड़ के लिए अतिक्रमण करने वालों पर फिलहाल प्रशासन का बुलडोजर बंद है। लोग अपने आप ही हटाना शुरू कर दिए है। ऐसे में आधी रात को बिना किसी सेफ्टी मानक के घर तोड़वा रहे एक गृह स्वामी के दिवार में दो मजदूर दब गए। जिसमें एक की घटना स्थल पर मौत हो गयी। जबकि दूसरे का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


कुछ दिन पूर्व प्रशासन का बुलडोजर घरों को तोड़कर मलबा गृहस्वामियों को हटाने के लिए छोड़ दिया। कुछ ने अपने आप अतिक्रमण खाली करने के लिए समय माँगा। जिसके क्रम में शनिवार की रात्रि में दो मजदूर मलबा को हटा रहे थे। इसी दौरान जेसीबी से जर्जर हो चुकी दिवार मजदूर के शरीर पर आ गिरा। जिसमें मोहम्मद अली निवासी बजरडीहा का घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
अचानक हुई घटना से मचा हड़कंप, आसपास के लोग राहत बचाव कार्य में जुटे मलबे से दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया जिसे राजकीय महिला चिकित्सालय
ले जाया गया। जहाँ से उसे ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद एसडीएम राजीव सक्सेना तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव व मुगलसराय एसओ विजय प्रताप भी पहुंच गए थे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page