Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

केजी नंदा अस्पताल के एम्बुलेंस चालक को बोलेरो ने रौंदा, दर्दनाक मौत

  • अस्पताल से घर जा रहा चालक कार से टकराकर सड़क पर गिरा, बोलेरो ने कुचला



Chandauli news : मुख्यालय स्थित केजी नंदा अस्पताल के एम्बुलेंस चालक जो दूसरों का आपात स्थिति में जान बचाने के लिए एम्बुलेंस चलाकर अस्पताल पहुंचाने का काम करते थे। गुरुवार को चालक कृष्णानंद उपाध्याय को बोलेरों ने रौद दिया। जिन्हे अस्पताल तक ले जाने का भी मौका नहीं मिला घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया।
गुरुवार को के जी नंदा अस्पताल से ड्यूटी खत्म होने के बाद चालक अपने घर के मोटरसाईकिल से निकला था। एनएच 19 पर बड़े लीलापुर के पास एक ढाबा के पास रुकी कार से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार के पास जैसे ही वह पहुंचा था तब तक कार सवार उतरने के लिए दरवाजा खोल दिए। जिससे लड़कर वह जमीन पर गिर पडे जो पीछे वाराणसी से बिहार जा रही एक बेलेरो के चपेट मे आ गए। जिससे घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिए। अस्पताल के बाद लोकल होने के कारण सभी लोग पहचान रहे थे। जिसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधक व पुलिस को दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page