Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अपराध पर लगाम के दावे हो रहे फेल, फिर भी थाना प्रभारी पा रहे सार्टिफिकेट

  • मुगलसराय व अलीनगर में आधा दर्जन हत्याओं का नहीं हो सकता खुलासा
  • पांच पांच प्रभारी बदल गए फिर भी नहीं हुआ खुलासा




Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के अपराध मुक्त जिला के दावे को फिलहाल उनके मातहत हवा निकालने में लगे हैं। हलांकि अपराध पर लगाम यही पुराने लोग के बल पर लग सके इसके लिए क्राइम मीटिंग में जहाँ दिशा निर्देश दे रहे वही प्रोत्साहित भी कर रहे। लेकिन क्राइम मीटिंग में डांट खाने वाले बगल के तरफ देख अपनी वर्दी के धूल को झाड फिर से खडे हो जा रहे। वही जो प्रशस्ति पा जा रहे वह फुले नहीं समा रहे। प्रशस्ती पत्र के एक एक शब्द पर अपने काबिलियत का डेंग हाँकने मे ऊर्जा खर्च कर रहे हैं। जबकि जिले में आपराधिक गतिविधि बढ़ी हैं। अपराधियों का हाफ व फूल दोनों इनकाउंटर भी हुआ लेकिन खौफ के बजाय इन अभी के हौशले और बढ़े हैं। जबकि पहले के घटनाओं का भी पर्दाफाश नहीं हो पाया यहां तक कि जुआ खेलाने के मामले में एडीजी के छापेमारी कराया था। इसमें जलीलपुर चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया था। जो वर्तमान में प्रशस्ति पत्र पा रहे हैं।
जिले का अपराध जिस पर खाली हैं पुलिस का हाथ :
केस 1: दवा व्यापारी रोहिताश पाल हत्याकांड को 5 महीने से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन शूटर अब तक है फरार जबकि इस घटना में पुलिस की 9 विशेष टीमें और एसटीएफ भी लगा दी गयी। बावजूद पुलिस की पकड़ से बाहर है शूटर…
केस 2: 10 अगस्त 2024 मुगलसराय के चंदासी पुलिस चौकी के सामने  बाइक मिस्त्री की दिनदहाड़े हत्या .पुलिस के हाथ खाली
केस 3: 25 मई 2024, अलीनगर के तारापुर फाटक स्थित चाय विक्रेता हत्याकांड परिणाम पुलिस के हाथ खाली
केस 4: 17 सितंबर 2025, मुगलसराय के दुल्हीपुर में बुजुर्ग महिला की ईंट से कुचलकर हत्या – आरोपी फरार पुलिस के हाथ खाली
केस 5: 22 सितंबर 2025, अलीनगर बौरी पुलिया आंसू विश्वकर्मा का शव मिला – रहस्य से आज भी नहीं उठा पर्दा,
केस 6: रेउसा नहर के पास अलीनगर निवासी दीपक पांडे की गला घोंटकर हत्या पुलिस के हाथ खाली

केस 7: अलीनगर में 28 मई को ज्वेलरी शॉप संचालक सुजीत कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने मारी थी गोली।  एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
केस 8: अलीनगर का 25 हजार का इनामी भोला भारती अब भी पुलिस पकड़ से दूर……
केस 9: पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए
चकिया में अवैध खनन मामले में  महेन्द्र राव, विजेन्द्र राव और रामआसरे राव पर 25-25 हजार का इनाम फिर भी गायब हैं आरोपी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page