Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

नवागत थानाध्यक्ष को मनबढ़ो ने हाईवा ड्राइवर से 49 हजार लूट कर दी सलामी

  • आरोपियों को बचाने में लगे नेता , तत्तकालीन थानाध्यक्ष के आगे नहीं गल पाती थी दाल
  • थाने से पांच किमी दूर पेट्रोल पम्प होता रहा उत्पात नहीं पहुंची शाहबगंज कि पुलिस




Chandauli news : पुलिस अधीक्षक ने शाहबगंज एसओ प्रियंका सिंह को पुलिस कार्यालय से संबद्ध करते हुए उनके स्थान पर कृपेंद्र कुमार को थाना प्रभारी बनाकर भेजे है। जहाँ इनके चार्ज लेने के बाद ही शाहबगंज क्षेत्र के मनबढ सक्रियता दिखाते हुए एक हाइवा ड्राइवर से मारपीट करते हुए उससे 49 हजार कि लूट कर लिए। थाने से पांच किमी कि दूरी पर स्थित पेट्रोल पम्प पर इन सभी का उत्पात चल रहा था लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना के बाद थाने पहुंचे पीड़ित ने लिखित तहरीर दिया। इसके बाद भी पुलिस घटना स्थल पर जान मुनासिब नहीं समझी। यह बात अलग है घटना के तत्काल बाद माननीयों का फोन थाने पर दबाव के लिए जाने लगा। जबकि यही पैरवी निर्वतमान के सामने चल नहीं पाती थी।


चकिया कोतवाली के पचवनिया निवासी ड्राइवर बबलू ने तहरीर दिया कि वह साढ़े 6 बजे जयरामपुर के राधेश्याम यादव कि दुकान पर गिट्टी गिराकर आ रहा था। जिसके पास 49000₹नकद गिट्टी के मिला था। नवही पुलिया के समीप ऑटो वाले से उसकी कहासुनी हो गयी जो। विशुनपुरा के पास ऑटो चालक ने एक दर्जन लोंगो के साथ रोककर उसे लाठी से पीटे। ट्रक के केबिन का शीशा पत्थर से तोड़ कर 49000₹ लूट ले गए।


इन सभी के प्रहार से ड्राइवर के सिर में गंभीर चोट लगा था। जिसे देखने के बाद पुलिस ईलाज के लिए अस्पताल ले गयी। अभी पुलिस कुछ कार्यवाही करती इसके पहले ही एक माननीय सक्रिय हो गए। उन्होंने घटना को दुसरो तरफ मोड़ दिया। अब माननीय के दबाव में एक दिन पूर्व का चार्ज लिए एसओ अर्धह्म में फंस गए। क्योकि अभी उनके दरबार में चार्ज लेने के बाद हाजिरी भी नहीं लगा पाये है। हलांकि पुलिस का कहना है कि घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। जो भी इसमें लिप्त होगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page