- एक दिन पूर्व थाने पर पड़ी थी तहरीर पुलिस ने नहीं दिखायी गंभीरता
- गोली चलने के बाद सीओ सहित अन्य थानों किया पहुंची फ़ोर्स

Chandauli news : कंदवा पुलिस के लापरवाही का एक और घटना सामने आ गया। जहाँ मारपीट किया शिकायत के बाद भी थाना प्रभारी ने गंभीरता नहीं दिखाया। न अपने गए और ना ही हल्का दरोगा ही मौके पर भेजना मुनासिब समझे। जिसके कारण रविवार एक बार फिर से कर मारपीट हुयी। इसी बीच एक पक्ष ने असलहा से फायर झोंक दिया। दो नाली बंदूक से निकली गोली ने एक साथ पांच को घायल कर दिया। गोली चलने किया सूचना पर पुलिस के कान खडे हो गए। एक दिन पूर्व मामले को हल्के मे लेने वाले थाना प्रभारी दुसरे दिन सीओ देवेंद्र कुमार के अलावा सैदराजा व चंदौली को लेकर पहुंचे। जहाँ थाना प्रभारी के प्रति नाराजगी भी देखीं गयी। हलांकि पुलिस ने असलहा को कब्जे में लिया। वही घायलों को अस्पताल भर्ती कराया।
तेल्हरा गांव के अशोक और राममूरत राम के बीच विवाद होली से चला आ रहा है। इसके लिए थाने पर कई बार शिकायती पत्र भी पड़ा। लेकिन यहां थाना प्रभारी पड़ोसी राज्य के बड़ा बाबू किया तरह कमरे से बाहर ही नहीं निकले। शनिवार को एक बार फिर दोनों पक्ष बाद विवाद को लेकर आमने सामने हो गए। जिसकी शिकायत लेकर थाने पर गया लेकिन पुलिस गंभीरता नहीं दिखायी। रविवार को दोनों पक्ष फिर से लामबंद हो गया।