विधायक सैदराजा ने किया शुभारम्भ, बोले जल्द ही नीति आयोग के मानकों पर खरा उतरेगा जिला
Chandauli news : देश के 118 व प्रदेश के 8 पिछड़े जिलों में शामिल चंदौली पर लगे पिछड़ेपन का दाग़ पिछले सात साल में यहां के अधिकारी नहीं साफ कर पाये। एक बार फिर से इस दाग धब्बे को धोने के लिए सम्पूर्णता अभियान पार्ट 2 के तहत अभियान चलाया जायेगा। जो 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें फिर से अधिकारी जिले स्तर पर पांच मुख्य आकांक्षी संकेतकों (केपीआई) और आकांक्षी ब्लॉकों में 6 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों पर कार्य करेंगे।

‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पूर्व वह स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन के स्टालों पर जाकर उनके बारिकियों को जाना। जहाँ विधायक ने कहा कि स्टाल पर अच्छा प्रदर्शन करने कि बजाय इसे जनता तक पहुंचाने कि जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने बताया कि जिला स्तर पर पंचायत व ब्लाक स्तर पर 06 संकेतक तय किये गये है उसकी संपूर्णता अभियान की नींव पर आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में जनपद में स्वास्थ्य तथा शिक्षा बेहतर हो गई है इसी तरह अन्य पैरामीटर पर बेहतर कार्य करते हुए आकांक्षी जनपद से बाहर निकल कर विकसित जनपद में स्थान प्राप्त कर एक मॉडर्न जनपद के रूप में पहचान प्राप्त कर सके इस पर सम्बन्धित विभाग कार्यक्रम आयोजित कर शासन के मंशा को पूर्ण करें ।
उन्होंने उपस्थित शिक्षिकाओं तथा आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों से बात चित कर कार्य को संपादित करने में आ रही परेशानियों से अवगत होते हुए उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए जिलाधिकारी से कहा