दबाव के लिए मरीज समर्थकों से साथ कोतवाली का घेराव
Chandauli news : राज्य महिला कि आयोग सुनीता श्रीवास्तव मंगलवार को जन सुनावाई के लिए आयी थी। झा कस्तूरबा का निरीक्षण करने के बाद जनपद के एक निजी अस्पताल पहुंच गयीं। यहां ईलाज के लिए आयी महिलाओं के साथ वार्ता किया। जहाँ महिलाओं के शिकायत के बाद अस्पताल संचालक को उन्होंने डांट पिला दिया। अस्पताल के कमियों को उजागर किया। स्थिति यह हो गयी कि अस्पताल में तनाव बढ़ने लगा। आयोग कि सदस्य के साथ लगे जिला प्रोवेशन के लोंगो ने बीच बचाव करते हुए आयोग के सदस्य को बाहर निकाल ले गए। बड़े पद पर होने के बाद भी अचानक से बिना हंगामा काटे लाव लशकर के साथ बैक होने के बाद तो अस्पताल संचालक का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया।
समर्थकों के साथ संचालक कोतवाली पहुंचकर राज्य महिला आयोग के सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाने लगे। समर्थक भी धरने पर बैठ गए। वीडियो में अस्पताल संचालक का कई रूप दिखा। कभी तेवर तो कभी आँख से झर झर नीर का बरसात होते दिखा।