Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुगलसराय एसओ व सकलडीहा कस्बा इंचार्ज लाईन हाजिर

  • मुगलसराय एसओ पर पैरवी करने गए पैरवी कर्ता को लाठी से मारने का आरोप
  • सकलडीहा कस्बा इंचार्ज ने महिला को लाठी से पिटा

chandauli news : मुगलसराय एसओ विजय प्रताप और सकलडीहा कस्बा इंचार्ज वरुड़ेंन्द्र राय को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने लाईन हाजिर कर दिया। मुगलसराय एसओ पर मंगलवार की रात्रि में महिला के शिकायत पर मुकदमा न लिखें जाने की शिकायत पर पहुंचे पूर्व जवान सुनील पटेल के साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने वीडियो जारी किया था।

जबकि सकलडीहा कस्बा इंचार्ज वरुड़ेंन्द्र राय ने सोमवार को खुले में मांस बेचने के आरोप में महिला को लाठी से पिटा था। दोनों थानों के वीडियो वायरल होने का डीआईजी वैभव कृष्णा ने संज्ञान लेते हुए एसपी से ररिपोर्ट माँगा। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का दोनों सर्किल के सीओ से जाँच कराया।

जाँच में यह तथ्य सामने आया की महिला के प्रार्थना पत्र पर मुगलसराय पुलिस ने ससमय कार्यवाही नहीं किया था। जिसकी पैरवी में सुनील पटेल गए थे। उसी दौरान दोनों में अक्रामक वार्ता हुआ था। इसी दौरान सुनील के नाक से खून बहने लगा था। पुलिस अधीक्षक ने मामले में थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आने पर तत्काल लाईन हाजिर कर दिया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page