Uncategorized

पार्टी में ब्यस्त रहे रेलकर्मी, दो भाग में बंट गयी नन्दनकानन, मचा हड़कंप

अधिकारियों को हुयी जानकारी तो भाग कर पहुंचे स्टेशन

chandauli news : महाकुम्भ समापन के बाद आरपीएफ का सोमवार के दिन पार्टी का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें सुरक्षा कर्मी के साथ साथ अन्य लोग ब्यस्त रहे। उधर स्टेशन से ट्रेने आ जा रही थी। पार्टी में ब्यस्त कर्मचारी गाड़ी का टेक्निकल मुआयना किये बगैर ही रवाना कर दे रहे थे। जिसका नतीजा हुआ की रात्रि 09 बजे प्लेटफार्म 1 से नंदन कानन हावड़ा के लिए रवाना हो गयी। जैसे ही यह यार्ड में पहुंची थी तभी स्लीपर की बोगी कपलिंग से अलग हो गयी। इंजन एसी की बोगी को लेकर आगे बढ़ गयी। इधर बोगी से लगा हुए डब्बो में अलग आवाज होने लगा। ज़ब यात्रियों ने देखा तो ट्रेन आगे बढ़ गयी है और यह डिब्बा खड़ा हो गया था। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। गार्ड ने इसकी जानकारी कंट्रोल व ट्रेन चालक को दिया। बोगी इंजन से अलग होने की जानकारी के बाद जश्न मना रहे लोंगो के हाथ से थाली छूटने वाली स्थिति आ गयी। आनन फ़ानन में अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इंजन व डब्बे को पुनः कपलिंग के सहारे जोड़कर फिर आगे रवाना किया गया। जिसकी वजह से लगभग एक घंटे की देरी से ट्रेन आगे के लिए रवाना हो पायी।

कानन एक्सप्रेस, सोमवार की रात अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंची थी। सूत्रों की माने तो दूर से आने वाली ट्रेनों का यहां रूटीन चेकप होता है। पानी वगैरह भी भरने का कार्य होता है। लेकिन सोमवार को अधिकांश गाड़ियों का रूटीन चेकप नहीं हुआ। इसके पीछे का कारण यह माना जा रहा की महाकुम्भ समापन के बाद एक अपने कर्मचारियो व कुछ अन्य के साथ पार्टी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। उसी कार्यक्रम में सभी जिम्मेदार से लेकर अन्य कर्मचारी ब्यस्त थे। रूटीन जाँच के बगैर ही गाड़ी आगे बढ़ गयी थी। जिससे 6 कोच, इंजन के साथ आगे बढ़ गया। बाकी कोच पीछे रुका रहा। ट्रेन के दो भागों में बंटने की सूचना मिलते ही मौके पर अधिकारियों की टीम पहुंची। ट्रेन को वापस पीडीडीयू जंक्शन लाया गया। इसके बाद टूटे कपलिंग वाले कोच को काटकर अलग कर रात को करीब एक बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page