- बृजननंदिनी स्कूल की बच्चियों ने सूर्योपासना ब्रत का किया मंचन
Chandauli news: कान्वेंट स्कूल में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली छात्राओं ने जब लौकिक गीतों के साथ सूर्योपासना अनुष्ठान का झांकी निकाली तो हर कोई दंग रह गया। चार दिवसीय एस अनुष्ठान का बच्चियों ने हूबहू वर्णन एस कदर किया जैसे वह छठ व्रत कर रही है। बच्चियों के इस उत्साह को चार चाँद लगाने के लिए विद्यालय के डायरेक्टर ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

बृजनंदनी ग्रुप ऑफ स्कूल की तीनों शाखाओं में बाल दिवस मनाया गया। एस अवसर अवसर पर छठ महापर्व की झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से छठ महापर्व के विभिन्न पहलुओं को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने छठी मैया के गीतों, लोक संगीत, सूर्य उपासना, पारंपरिक पूजा पद्धति तथा छठ घाट के मनोरम दृश्य को मंच पर इस तरह जीवंत किया कि पूरा विद्यालय परिसर छठमय हो उठा। बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो विद्यालय परिसर में वास्तव में छठ महापर्व मनाया जा रहा हो।
बच्चों का उत्साह बर्धन के लिए पहुंचे डायरेक्टर डॉक्टर अखिलेश अग्रहरि ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना भी है। ऐसे आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक चेतना, सामूहिकता, रचनात्मकता और अपनी जड़ों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।
बाल दिवस के अवसर पर आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम ने बच्चों के चेहरों पर खुशी बिखेरने के साथ ही अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। बृजनंदनी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की इस पहल की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन बिरजू अग्रहरि, प्रधानाचार्या दीपानिता चक्रवर्ती, प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अरुण राय सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बच्चों की उपस्थिति रही।