- डेढ़ वर्ष के बाद कारखासों पर कारवाही
Chandauli news : एसपी आकाश पटेल ने सोमवार के देर शाम दो दर्जन से अधिक कांस्टेबल व दिवान को इधर से उधर किये है। जिसमें थानों पर कारखास का दायित्व संभाल रहे एक दर्जन कारखासों को लाईन हाजिर कर दिए है। एसपी कि यह कार्यवाही लगभग डेढ़ वर्ष बाद हुई है। निर्वर्तमान एसपी आदित्य लांग्हे के कार्यकाल में बड़ी कार्यवाही हुई थी। उनके कार्यकाल में ही पंडवा कटवाने के मामले में निलंबित हुए सिपाही को वर्तमान एसपी ने अलीनगर थाने पर पोस्ट कर दिया।

सोमवार को जारी गस्ती में राधिका कुमारी को कंदवा से चंदौली किया गया है। अनुपमा पाण्डेय को पुलिस लाईन से सैदराजा, देवब्रत सिंह को लाईन से शाहबगंज, कन्हैया को लाईन से चकरघट्टा, उत्तम को बबुरी, ससर्वेश को चकिया से शाहबगंज, दिलीप को इलिया, कमलेश को सैदराजा, धनंजय को मुगलसराय, जीतेन्द्र को अलीनगर,अतुल को चकिया, अश्वनी को चकरघट्टा से अभियोजन, राहुल को सकलडीहा भूपेश यादव को मुगलसराय से सकलडीहा, चार साल से सीओ कार्यालय मे वसूली करने वाले उदयभान को चकिया, प्रभुनाथ को लाईन से बलुआ भेजा गया है। इसके साथ ही दुलहीपुर में पंड़वा कटने के मामले में निलंबित वहां के कारखास संतोष यादव को अब अलीनगर भेजा गया है। इसके साथ ही इलिया, मुगलसराय, सकलडीहा के कारखास को लाईन हाजिर कर दिया गया। इस कार्यवाही में मुगलसराय थाने पर तैनात चालक सुधीर सिंह पर भी आंच आयी है। विजय प्रताप के समय में इनकी पोस्टिंग हुई थी। उसी समय से यह चर्चा में रहे है।