- पक्की पैमाइस के बाद भी नहीं हो पा रहा कब्जा तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था पीड़ित
- कानूनगो के तहरीर पर एक दर्जन के खिलाफ हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा जैसे गंभीर धारा में मुकदमा
- ईंट से सर फोड़ महिला ने तहसीलदार के शर्ट में पोछा खून

Chandauli news : हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुगलसराय तहसीलदार के नेतृत्व में कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व व पुलिस कि टीम को विपक्षियों ने घेरकर पिटा। लाठी डंडे के साथ घर कि महिलाएं ईंट पत्थर चला रही थी। जिसमें पुलिस कि चार महिला सिपाही घायल जो गयी। ट्रेनिंग के बाद से तत्काल फिल्ड एन ओस तरह कि स्थिति का सामना देख महिला पुलिस कर्मी रोने लगी थी। हलांकि घटना कि जानकारी के बाद अतिरिक्त पुलिस थाने से पहुंची उसके बाद पुलिस ने सरकारी लाठी बजाते हुए मौके से छः लोंगो को हिरासत में ले लिया। पुलिस के हावी होते ही पूरी ऊर्जा से ईंट चला रही युवती बेहोश होने का नाटक शुरु कर दी।
मुगलसराय के कबीरपुर स्थित गाटा संख्या 11 का रकबा 0.804 हेक्टेयर भूमि का धारा 24 कि कार्यवाही के बाद भी वादी मंतरा देवी का कब्जा नहीं हो पा रहा था। जिसके लिए पीड़ित ने उच्चन्यायालय का दरवाजा ख़टखटाया। जिसके क्रम में उच्च न्यायालय ने आदेश जारी किया था। जिसके आदेश के क्रम में तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, कानूनगो बीर बहादुर सिंह थाने से फ़ोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। जहाँ जमीन पर कब्जा हटाने को लेकर विपक्षी सतीश सोनकर, शिवम सोनकर, सुशील सोनकर, शनि सोनकर व उसकी बेटी सभी ने मिलकर राजस्व टीम के उपर हमलावर हो गए। टीम में शामिल महिला कांस्टेबल के सिर पर ईंट से वार कर दिए। जिससे रिक्रूट महिला सिपाही का सिर फट गया। इसके बाद भी यह सब पत्थर बाजी करते रहे। महिला पुलिस कर्मी लहूलुहान हो गयी। तहसीलदार ने जब घायल महिला को अपने वाहन से ईलाज के लिए भिजवाना शुरू किये तो महिलाएं गाड़ी के सामने आकर रास्ता रोक दी। स्थिति भाप कर तहसीलदार ने इसकी जानकारी डीएम एसपी को दिया। इसके बाद अतिरिक्त फ़ोर्स पहुंचकर लाठी भांज कर छह लोंगो को गिरफ्तार किया।