- सदर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

Chandauli news : अस्पताल, बैंक,स्कूल व स्टेशन से मोटरसाईकिल गायब करने वाले अंतरप्रांतीय गैंग के पाँच सदस्य को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा। इन सभी के निशानदेही पर छह मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने रविवार को पत्र प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल व बैंक कचहरी के पास से मोटरसाईकिल चोरी कि घटना करने वाले पांच अभियुक्त पुलिस के पकड़ में आये है। चन्दौली पुलिस शनिवार को वाहन चेकिंग कर रही थी। जाँच के दौरान ही दो युवक बिना कागजात के पकड़े गए। जिनका हाव भाव पुलिस को संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने जब पूछताछ किया तो यह दोनों मोटरसाईकिल चोरी होने का बताया।
इसके बाद जब कड़ाई से पूछताछ किये तो पता चला कि तीन अन्य एस गैंग के साथी मोटरसाईकिल लेकर बिहार नवहीं के रास्ते जा रहे है। जिसके बाद पुलिस ने लीलापुर कि तरफ से जाकर इन सभी का घेराबंदी कि। जिसमें पहले पकड़े गए अभियुक्तों के निशानदेही पर पुलिस पकड़ ली। पकड़े गए पांचो सदस्य क्रमशः छबिले राजभर पुत्र हरिकेश उदयरामपुर थाना चैनपुर बिहार, अभिषेक कुमार उर्फ़ फ़ौजी पुत्र रामदेव निवासी कल्यानीपुर चैनपुर, शुभम कुमार पुत्र लेखक निवासी रतनपुरा थाना सकलडीहा, विशाल राय पुत्र स्व रमेश व राहुल राय पुत्र राजेश नई बाजार सकलडीहा के निवासी है। इन सभी ने बताया कि बिहार के छबिले व अभिषेक चोरी किये गए मोटरसाईकिल को बेचने में मदद करते है। इन सभी ने बताया कि एक मोटरसाईकिल जो स्टार्ट नहीं हो रही थी। जिसके कारण उसे मझवार स्टेशन के यार्ड में रखा है। बरामद मोटरसाईकिल में स्प्लेंडर यूपी 67AC 8431, UP67AH9366, UP 67W5675, UP 67C0037 पल्सर UP67AJ2784 व प्लेटीना BR26E6650 है। इन सभी मोरसाईकिल का थानो से सत्यापन कराया जा रहा है।