Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

निजी अस्पताल में ईलाज करा रही महिला की गोली मारकर हत्या

  • हत्या की जानकारी के बाद एडीजी व एसपी पहुंच की जानकारी
  • हत्यारोपी अभियुक्त को भीड़ ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले



Chandauli news : जिले में अपराधियों के हौशले इस कदर बुलंद है की कब किसको कहा गोली मारकर हत्या कर दे इसका कोई अता पता नहीं। लगातार दो दिन से हत्या के मामले सामने आते ही एडीजी पीयूष मोर्डिया भी सक्रिय हो गए। घटना स्थल का निरिक्षण कर जानकारी लिया।


रविवार को जहाँ ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में एक युवक को गोली मारी गयी थी वहीं सोमवार को अलीनगर के कमलापुर स्थित जीवक अस्पताल में भर्ती महिला लक्ष्मीना (55) को साढ़े छह बजे एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी युवक अस्पताल में उपचार के बहाने आया था। दवा लेने के बाद ऊपर वार्ड में पहुंच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने महिला के कनपटी पर पिस्टल सटा कर गोली मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी वहाँ से एक और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकला लेकिन अस्पताल बसे बाहर निकलते ही भीड़ ने उसे दबोच लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल भी मौके पर पहुंच गए। वही कुछ देर बाद एडीजी पीयूष मोर्डिया भी घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी लिया। हलांकि घटना किस कारण से हुयी इसके विषय में अभी आरोपी कुछ बताया नहीं है।
उधर एडीजी ने जिले में लगातार बेपटरी हो रही कानून ब्यबस्था पर एसपी को सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। खनन मफिया द्वारा चकिया पुलिस व वन रेंजर को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page