- नवागत एसपी ने रखी प्राथमिकता, नहीं होगा अवैध कारोबार

Chandauli news : 2019 बैच के युवा आईपीएस आकाश पटेल ने बुधवार को कानून व्यवस्था को लेकर अपना पक्ष पत्र प्रतिनिधियों के साथ साझा किया। उन्होंने पहले दिन ही यह स्पष्ट कर दिया की जिले में कानून व्यवस्था को हाथ लेने वालों को किसी भी स्थिति में बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा की जिले में मनबढ़ई दिख रही है जिसे किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने बार्डर के थानों पुलसिंग मजबूत होगी। गौ तस्करी, शराब तस्करी किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जायेगा।
इसके साथ ही उन्होंने थानों पर जनसुनवाई प्रभावी हो इसपर जोर दिया जायेगा। हर फरियादि को मुख्यालय न आना पड़े यह सुनिश्चित किया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा की मोटरसाईकिलों के साइलेंसर को मोटीइफाइड कराकर आवाज निकालने वालों, स्टंट करने वाले, स्कूल कालेज के आस पास भीड़ इकठ्ठा करने वाले मनचलों पर पुलिस का खौफ दिखेगा। पुलिस थानों से मीडिया घटना दुर्घटना को लेकर जानकारी व लेट लतिफी पर उन्होंने कहा की यह थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी होगी की मीडिया से सामंजस्य बनाये रखें।