Uncategorized

बाल महोत्सव: मीना मंच के तहत अपने बदलाव पर लिखा कहानी

60 बच्चों ने किया प्रतिभाग 30 ने अपने बदलाव पर लिखा लेख



Chandauli news: घर में मां कि ऊँगली पकडकर चलने के बाद धीरे धीरे विद्यालय पहुंचने, विद्यालय में पहला दोस्त, फिर एक साथ खेलने आदि के अनुभवों को परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने साझा किया। मौका था मीना मंच के तहत प्रतिभावान विद्यार्थियों के खोज के तहत प्रतियोगिता का। जिसमें दो बिंदु कॉमिक बुक व अपने बदलाव कि कहानी। इस प्रतियोगिता में कुल 60 बच्चे प्रतिभाग किये।


कार्यक्रम कि नोडल अमिता श्रीवास्तव ने बताया कि यह मंच आत्म-सम्मान, जीवन कौशल और लैंगिक समानता पर सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और सार्थक बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। राज्य परियोजना के दिशा निर्देश में “प्रगति-स्वाभिमान और सफलता की ओर-2.0” बाल उत्सव कराया गया । उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्लाकों में संचालित सेल्फ एस्टीम तथा मीना मंच के अंतर्गत बच्चों के सपनों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने और उन्हें पोषित करने का अवसर प्रदान करना तथा बच्चों में हुये बदलाव एवं सफलता मूलक प्रयासों को साझा करना है।


इसके लिए ब्लाक स्तर पर चयनित 05 मॉडल मीना मंच विद्यालयों में कॉमिक बुक् एवं अपने बदलाव की कहानी प्रतियोगिता में चयनित प्रति विद्यालय 02 प्रतिभागियों (01 कॉमिक बुक् एवं 01 अपने बदलाव की कहानी) की दर से प्रति ब्लाक चयनित 10 प्रतिभागियों (05 कॉमिक बुक् एवं 05 अपने बदलाव की कहानी) में से मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जनपद स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु 60 प्रतिभागी (30 कॉमिक बुक एवं 30 अपने बदलाव की कहानी) का चयन किया गया। चयनित बच्चो द्वारा जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान 30 बच्चों द्वारा मीना मंच सेल्फ इस्टीम एवं बालिका शिक्षा हेतु संचालित गतिविधियों से उनके अन्दर आए बदलाव कि कहानी का वाचन किया गया। इसके साथ ही कॉमिक बुक हेतु चयिनत 30 बच्चों द्वारा जेण्ड स्टीरियोटाईप विषय पर पोस्टर निर्माण किया गया। बदलाव की कहानी कृपानन्द, उ०प्रा०वि० पट्टी, चहनियां,अदिति चौरसिया उ०प्रा०वि० मथेला चहनियां,रूचि प्रजापति,कम्पोजिट विद्यालय भोड़सर, शहाबगंज, तृषा गुप्ता, कृतिका विश्वकर्मा, कमिक बुक / पोस्टर प्रतियोगिता में पूजा क०गां०बा०वि० चकिया, अनुष्का, वर्षा,अभिषेक कुमार व रूबिना को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिकायल भारती प्राचार्य डायट ने पुरस्कृत किया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page