Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अमडा मे जल जमाव से स्थिति नारकीय, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दलित बस्ती के लोंगो ने किया प्रदर्शन

Kandawa Chandauli: क्षेत्र के अमडा गांव मे दलित बस्ती जाने वाले रास्ते पर हो रहे जल जमाव से स्थिति नारकीय हो गयी है।ग्राम प्रधान से गली निर्माण की गुहार लगाकर थक चुके नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपने रोष का इजहार किया।चेताया कि यदि जल्दी गली का निर्माण नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।


अमडा गांव मे हरिजन बस्ती मे जाने वाले मुख्य गली मे करीब सौ मीटर तक बराबर जल जमाव की स्थिति रहती है।सोमवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यहां घरों से निकलने वाले पानी के निकासी का समुचित प्रबंध न होने की स्थिति मे पानी मुख्य मार्ग पर एकत्रित होता रहता है।अब स्थिति यह हो गयी है कि यह गंदा पानी अंबेडकर की स्मारक की तरफ बहने लगा है।इसी गंदे पानी से होकर लोग आने जाने को मजबूर हैं।ग्रामीणों द्वारा साफ सफाई व जल निकासी के समुचित प्रबंध सहित गली निर्माण की मांग है।प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि स्थानीय ग्राम प्रधान से समस्या के समाधान की मांग की गयी लेकिन स्थिति यथावत है।अब उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।प्रदर्शन मे मुख्य रुप से नरेन्द्र, ओमप्रकाश, सुभाष, शंकर, नंदू, इंदू, पुष्पा, ममता, मनोरमा, शीला, सविता, चिंता, साधना सहित अन्य मौजूद रहे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page