Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबाद

रोहाखी गाँव में मारपीट के बीच असलहे से

फायर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, असलहा बरामद


Chandauli news: इलिया थाना क्षेत्र के रोहाखी गाँव में दो पक्षों के बीच बुधवार को मारपीट हो गया। विवाद के एक पक्ष ने रिवाल्वर से फायर झोंक दिया। संयोग अच्छा रहा की असलहे से निकली गोली किसी को लगी नहीं। अन्यथा जिले के अपराध में एक और बढ़ोत्तरी तय था। पुलिस जानकारी होते ही पहुंच गयी। दोनों पक्ष से दो दो लोंगो को हिरासत में ले लिया। असलहा भी बरामद हो गया हैं। पुलिस के सक्रिय होते ही बीच बचाव करने वाले अपने जुगाड़ में भी लग गए हैं।
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व किसी बता को लेकर आपस में गुप्ता परिवार झगड़ा कर लिया था। आस पास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद उस दिन मामले को शांत कराया गया। लेकिन एक दूसरे को देख लेने की बता कहते हुए दोनों पक्ष अपने अपने घर चला गया। लेकिन दो दिन बाद बुधवार को एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने हो गया। जिसमें एक पक्ष से मुकेश, पंचू व शम्भू, दूसरे पक्ष से रिंकू, खेदू व संतोष घायल हो गए। इसी बीच किसी ने रिवाल्वर से फायर झोक दिया। गोली चलने की सूचना से अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। मुगलसराय में हुयी हत्या के मामले में पुलिस ऐसे ही हत्यारोपी की तलाश में भागदौड़ कर रही हैं। जैसे ही गोली चलने की सूचना मिली इलिया थाने की फ़ोर्स मौके पर पहुंच रिवाल्वर से फायर करने वाले युवक सहित दोनों पक्ष से दो दो लोंगो को हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर असलहा बरामद कर लिया गया हैं।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page