Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुख्यालय से लेकर जिलों तक बदली जिम्मेदारी फिर भी चंदौली के हिस्से नहीं मिला कोई अधिकारी 

पिछले दो माह से खाली पड़ा है अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन कि कुर्सी

Chandauli news:  प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात आईपीएस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। जिसमें 11 जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए कुछ को उनके प्रमोशन के आधार पर नई जिम्मेदारी तो कुछ साइड लाईन में नौकरी करने वालों को जिले का कमान दिया गया। दो दर्जन से अधिक अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद भी चंदौली को झूझना हाथ लगा। यहां पिछले दो माह से अपर पुलिस अधीक्षक का पद खाली चल रहा है लेकिन किसी अधिकारी कि पोस्टिंग नहीं कि गयी। बुधवार को आईपीएस ट्रांसफर कि सूची आने कि संभावना सुबह से ही चल रही थी। जिसमें  पुलिस अधीक्षक के ट्रांसफर कि संभावना भी तेज हो गयी थी। हलांकि रात्रि में सूची सार्वजनिक होते ही कुछ बिराम लगा। उसमें भी आगरा जैसा जिला अभी पुलिस अधीक्षक बिहीन है। ऐसे में चर्चा जोर पकड़ लिया है कहीं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के लिए यह सीट रिजर्व तो नहीं।

पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सुजीत पांडे को महानिदेशक (डीजी) फायर सर्विसेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज से लखनऊ जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है।  जबकि के. एस. इमानुएल को डीजीपी का जीएसओ नियुक्त किया गया है। मिर्ज़ापुर के एसपी रहे सोमेन बर्मा को डीआईजी अयोध्या के रूप में जिम्मेदारी दी गयी है।मुख्यालय स्तर पर विनोद कुमार सिंह को आईजी डॉ. अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद, अभिषेक यादव को डीआईजी एटीएस लखनऊ, आशीष तिवारी को डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज और प्रताप गोपेंद्र यादव को डीआईजी पुलिस मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। 

इन्हे मिली जिले कि कमान : अविनाश पांडे को मेरठ का एसएसपी, डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का एसएसपी और अभिनंदन को सहारनपुर का एसएसपी नियुक्त किया गया है। कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर, डॉ. ख्याति गर्ग को लखीमपुर खीरी और यशवीर सिंह को बस्ती का एसपी बनाया गया है। इसके साथ ही महिला आईपीएस चारू निगम को सुल्तानपुर और अपर्णा रजत कौशिक को मिर्जापुर कि जिम्मेदारी दी गयी है।  रवि कुमार को रायबरेली का एसपी बनाया गया है।  आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी और राजकरण नैय्यर को गाजियाबाद, विपिन टाडा और संकल्प शर्मा को कानपुर संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page