
लड़की को धमकाने वाला पुलिस पकड़ से दूर
Chandauli news: बीए की छात्रा के साथ कालेज प्रांगण व पुनः सड़क पर छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर किरकिरी होने के बाद सक्रियता दिखाते हुए तहरीर लिखने के छह घण्टे बाद आधी रात को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे आरोपी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
बीए की छात्रा के साथ उसके ही गांव के लड़के ने कॉलेज में सरेआम छेड़खानी किया। पीड़िता परिजनों के साथ पहुंचकर दो लोंगो के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें एक खुद उसका चाचा आरोपी है। चाचा के उपर पीड़िता ने थाने में शिकायत न करने की धमकी देने का आरोप लगायी। पुलिस महिला अपराध की घटना में इजाफा न होने पाए इसके लिहे इसे आपसी विवाद की तरफ घटना को मोड़ परिजन को आश्वासन की घुट्टी पिलाकर वापस कर दी।
लेकिन मामले कि जानकारी के जब खबरें चर्चा में हो गयी। उच्चधिकारियों ने संज्ञान लिया तब फिर आपाधापी में टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के टीम भेजा गया। इसमें विशाल यादव पुत्र राजकिशोर यादव ग्राम गोहदा को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके उपर मु0 अ0 सं0 -165/2023 धारा 354क / 354ख /323/ 504/ 506 के तहत कार्यवाही कर जेल भेजने की तैयारी करते हुए पुलिस पीड़िता और उसके परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा देते हुए पुलिस आरोपी के परिजनों को पाबंद किया कि पीड़ित या उसके परिजनों को किसी भी तरह से परेशान ना करें।