दो माह से कुर्सी खाली, एसपी के लगातार पत्राचार के बाद भी नहीं हो रही पोस्टिंग

Chandauli news: जनपद में एएसपी ऑपरेशन कि कुर्सी पिछले दो माह से खाली है। यहां पर किसी अधिकारी कि पोस्टिंग नहीं जो रही है। विभाग के लोग लगातार दो माह से ट्रांसफर पोस्टिंग का कयास लगा रहे है। लेकिन हर रोज का एक एक दिन अधिकारी बिहीन कट जा रहा। यह क्रम पिछले दो माह से चल रहा है। जनपद के इतिहास में यह पहली बार हुआ जहाँ दो माह से जिम्मेदार अधिकारी कि कुर्सी खाली चल रही हो। अब इसके पीछे का कारण क्या है इसके लिए रोज नई बात बन रही। कुछ लोंग तो यह भी क़यास लगाने लगे कि नक्सल के नाम से जिला बाहर हो चुका है। ऐसे में कही ऑपरेशन का पद ही तो समाप्त नहीं हो गया।
चंदौली सोनभद्र व मिर्जापुर यह तीन जिले नक्सल प्रभावित के नाम से जाने जाते थे। जिसके कारण यहां एक एसपी व दो दो अपर पुलिस अधीक्षक तैनात होते थे। जिसमें एक एएसपी ग्रामीण व एएसपी ऑपरेशन। पोस्टिंग के हिसाब से जनपद के 16 थानों में से 05 थाने अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व 11 थाना ग्रामीण को प्रवेक्षण के लिए दिया गया। लेकिन 30 दिसंबर को यहां अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के पद से सेवानिवृत्त हुए दिगंबर कुशवाहा के बाद से ऑपरेशन का पद रिक्त चल रहा है। अब ऑपरेशन के न होने से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पर कार्य का बोझ बढ़ गया है। यही नहीं मामला अधिकारियों के लोए उस समय तनावपूर्व हो जा रहा ज़ब एडीशनल सदर व पुलिस अधीक्षक में से कोई एक अवकाश पर चले जाय इसके बाद तो दो दो पड़ो का चार्ज संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ जाती है। सूत्रों कि माने तो लगातार यहां से पत्राचार हो रहा फिर भी पोस्टिंग नहीं हो रही। विभाग में लगातार ट्रांसफर पोस्टिंग का क़यास लगाया जा रहा है।