- स्कार्पियो में सवार थे पांच व्यक्ति सभी की हालत चिंताजनक
Chandauli news : वाराणसी व लखनऊ की दूरी आसान करने के लिए बनी रिंग पर तेज रफ्तार से गाड़ी भगाना जिंदगी और मौत के बीच की दूरी भी कम कर दे रही है। कुछ ऐसी स्थिति बुधवार को रिंग रोड़ पर रौना गांव के समीप सराय छोटू के पास घटित हुई। खाली व सरपट रास्ते पर हवा से बात करती जा रही स्कार्पियो यूपी 67 एएफ 0001 पलट गयी। जिसका चारो पहिया हवा में हो गया। इसमें बैठे अमन मिश्रा (26), छट्टू मिश्रा (27) और आकाश मिश्रा (24) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी पलटने के की आवाज़ सुनकर आस पास के लोग रिंग रोड़ की तरफ दौड़े उसके बाद गाड़ी से घायलों को निकाल कर ईलाज के लिए अस्पताल भेजा।

रिंग रोड़ पर हादसा होने के बाद मौके पर बचाव कार्य के लगे लोंगो ने पहले तो गाड़ी सैदराजा विधायक सुशील सिंह की समझी। कारण की 0001 विधायक के गाड़ी का नंबर सीरीज है। गाड़ी में फंसे लोंगो को जब बाहर निकाला गया घायलों ने बताया की गाड़ी के आगे कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक़्कर में गाड़ी पलट गयी।