Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

डाला छठ : नहाय खाय के साथ प्रारम्भ हुआ तीन दिवसीय अनुष्ठान

  • त्रेता युग से चल रही परंपरा: पंडित राधारमण



Chandauli news : भगवान सूर्य के उपासना का पर्व डाला छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार के दिन नहाय के साथ प्रारम्भ हो गया। सुबह छठ ब्रत करने वाली महिलाएं नया चावल व लौकी कि सब्जी चने के दाल को सेंधा नमक में बनाकर खायीं। जो परिजनों के लिए प्रसाद भी रहा।


इसके साथ गेंहू को धो सूखा कर अपने हाथों से चक्की में आटा पीसने का काम की। सूर्योपसना के चार दिवसीय अनुष्ठान में सफाई का विशेष महत्व होता है। इसमें 72 घंटे ब्रती उपवास रहती है। दूसरे दिन उपवास के बाद शाम के समय चावल व गुड़ की खीर बनाकर प्रसाद के रूप में खाती है। तीसरे दिन निर्जला व्रत के साथ ही डूबते सूर्य को अर्घ्य देती है।

आचार्य राधारमण पांडेय के अनुसार डाला छठ व्रत की परंपरा त्रेता युग से चली आ रही है। हर दौर में व्रत के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती गई। भगवान श्रीराम सूर्यवंशी थे। इसी कारण लंका विजय करके अयोध्या आने पर उन्होंने अपने कुलदेवता सूर्यदेव की उपासना की थी। माता सीता ने षष्ठी तिथि पर व्रत रखकर सरयू नदी में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था, जबकि श्रीराम ने सप्तमी तिथि पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया था। उन्होंने बताया कि महाभारत में वर्णित कथा के अनुसार अंगराज कर्ण कुंती व सूर्यदेव के पुत्र थे। सूर्य की नियमित उपासना कर्ण करते थे। वह षष्ठी व सप्तमी तिथि पर विशेष उपासना करते थे। अपने राजा की सूर्यभक्ति से प्रभावित होकर वहां के समस्त नागरिक सूर्य की उपासना करने लगे। वहीं, जब पांडव राजपाठ गंवाकर वन-वन भटक रहे थे। तब द्रोपदी व कुंती ने छठी मइया का व्रत रखकर पूजा किया था।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page