- भाजपा नेता के पुत्र पर धोखाधड़ी का मुकदमा
Chndauli news : मुगलसराय के कबीरपुर में राजस्व टीम के साथ गयी पुलिस को अतिक्रमण कारियों ने ईंट पत्थर से मारकर घायल कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ कंदवा थाना का सहयोग लेकर धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने गयी जहाँ घर में घुसकर आरोपी को पुलिस ने पकड़ तो लिया। लेकिन यहां महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। पुलिस कर्मियों के साथ महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच मौका पाकर वारंटी पड़ोसी का दीवाल फांद भाग निकला। इधर मार खाकर बिना वारंटी को लिए दोनों थाने कि फ़ोर्स मायूस होकर लौट गयी। हलांकि पांच के खिलाफ शिवपुर पुलिस तहरीर दिया है।
सूत्रों कि माने तो चारी गांव निवासी कंदवा थाना के चारी गांव निवासी भाजपा नेता मोती मौर्या के पुत्र धोखा शिवशंकर मौर्या पर नौकरी दिलाने आदि जैसे मामले में शिवपुर थाना पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। जिस आरोप में शिवशंकर जेल भी जा चुका है। मुकदमा ट्रायल के बाद यह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा। जिसके खिलाफ वारंट जारी है। अब शिवपुर पुलिस इसे पकड़ने के लिए यहां आ गयी। स्थानीय थाने से मदद मांगी गयी। जिसके बाद कंदवा से महिला व पुरुष कांस्टेबल शिवपुर के साथ भेजा गया। दो थाने कि फ़ोर्स जैसे ही आरोपी के घर में दाखिल हुयी। उसके बाद घर कि महिलाएं मारपीट पर उतारू हो गयी। पुलिस के साथ मारपीट कि। बाहर कि टीम के हक्का बक्का बंध गया। इसके बाद थाने से सेकण्ड मोबाईल व अतिरिक्त फ़ोर्स पहुंचा तब जाकर यह लोग पीछे हटे।
इस संबंध में सीओ सदर देवेंन्द्र का कहना है कि शिवपुर कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए आयी थी। जिसके साथ महिलाओं ने अभद्रता किया है।