Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

24 घंटे में तीन हत्या करने वाले का पुलिस ने किया “राम नाम ” सत्य

  • हॉस्पिटल में वारदात के बाद पकड़ा गया हत्यारा, क्राइम सीन को ले गयी पुलिस तो कर दिया फायरिंग
  • ताड़ीघाट पैसेंजर, कोलकाता जम्मूतवी के बाद जीवक हॉस्पिटल में किया वारदात




Chandauli news : चंदौली में अलग अलग स्थान पर एक ही दिन में तीन तीन हत्या से जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद एडीजी रेलवे और एडीजी वाराणसी घटना स्थल का निरीक्षण किये। हलांकि पुलिस का काम एक ऑटो ड्राइवर ने आसान कर दिया था। हाथ में हत्यारोपी के असलहा होने के बाद भी उसने उससे भीड़ते हुए पकड़ लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पुररी दिन उससे पूछताछ करती रही। बिना पछतावा के घंटो शांत रहने के बाद बस उपर से जिसे मरने का संदेश मिलता था उसे मार देते है कहकर पुलिस को घुमाता रहा। अंततः इसके राम नाम सत्य के लिए भी शायद उपर से पुलिस को संदेश मिला गया। जिसका पालन कराने के लिए क्राइम सीन प्रथम पर पुलिस ले गयी जहाँ एक बार फिर इसने पुलिस पर प्रहार कर दिया। जबाब में पुलिस ने इसके साथ मुठभेड़ किया। जो पुलिस की गोली उसके सीने में लग गया। घायलवस्था में इसे अलीनगर पीएचसी ले जाया गया जहाँ से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जो रास्ते में दम तोड़ दिया।


ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन मे रविवार को एक ब्यक्ति को गोली मारकर हत्यारा ट्रेन से उतर कर भाग गया था। जिसकी जानकारी के बाद पुलिस घटना देखने व पुलिस को जानकारी देने वाले के यहां जमानिया तक गयी। अभी आस पास के सीसीटीवी को खंगाल ही रही रही थी तब तक ब्यासनगर में कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस के एस 2 मे यात्रा कर रहे यात्री को गोली मारने की जानकारी मिला गयी। ट्रेन में गोली मारे जाने की खबर रेल मंत्रालय तक को झकझोर दिया। जीआरपी से एडीजी को लगाया गया। अभी यह लोग घटना स्थल पर पहुंचते रब तक अलीनगर के जीवक हॉस्पिटल मेने ईलाज करा रही महिला कनपटी पर सटाकर गोली मारने की जानकारी मिला गयी। लगातार घटना होने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए। हलांकि अलीनगर हॉस्पिटल में गोली मारकर भागने के दौरान एक ऑटो चालक ने इसे पकड़ लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए हत्यारे से पुलिस ने पूछताछ किया तब पता की गुरुप्रीत नाम का अपराधी साइको किलर है। जो सेना से नौकरी छोड़कर आया था। जो कई स्थान पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर चुका था। इसके पास से दो असलहा बरामद हुआ था। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया की पकड़े गए अभियुक्त से ज़ब
जीआरपी व स्वाट टीम मुगलसराय में घटना स्थल के बाद कुछमन स्टेशन के घटना स्थल पर ज़ब उसे ले गयी तो उसने पुलिस का असलहा छीनकर फायरिंग कर दिया। जिसके बाद पुलिस की जबाबी फायरिंग में गोली उसके सीने में लग गयी। जो अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page